Life and Death Part 8.जीवन और मृत्यु भाग 8।



We have seen that death is better than life. There are two reasons for this. First life has many options but death has no choice. Life itself is divided into many parts like we can say that according to age there are many parts of life.In which it is many pieces in itself or we can say that life keeps on changing according to time like the first stage of human being is childhood. After that the life of human keeps on changing in all these stages like youth, old age etc. In all these stages many forms of life come to the fore. He adapts his life with time in all these stages. But there is no order with or near death.Time does not accompany death, but death carries with it time because when death comes, the time of life ends. That is why death carries with it time and time carries with it life. Death first kills time and time ends life. Death is defamed for free. Time creates life and time destroys life. Time is a powerful force that works only under death. The message is our aim. Telling people the importance of life, life is precious. Don't let it go to waste. Devote it to the welfare of mankind. This is human religion. This is humanity, this is life.



 हमने देखा कि जीवन से मृत्यु ज्यादा बेहतर है। इसके दो कारण हैं। पहला जीवन के पास कई विकल्प होते हैं परंतु मृत्यु के पास कोई विकल्प नहीं होता। जीवन अपने आप में कई भागों में बटा होता है जैसे कि हम से कह सकते हैं कि उम्र के अनुसार जीवन के कई भाग हैंजिसमें वह अपने आप में कई सारे टुकड़े हैं या हम यह कह सकते हैं कि जीवन समय के अनुसार बदलता रहता है जैसे मानव की पहली अवस्था बचपन है। उसके बाद जवानी ,बुढ़ापा आदी इन सारी अवस्था में मानव का जीवन बदलता रहता है। इन सारी अवस्था में जीवन के अनेक रूप सामने आते हैं। वह इन सभी अवस्था में अपने जीवन को समय के साथ अपनाता है। परंतु मृत्यु के साथ या मृत्यु के पास कोई व्यवस्था नहीं होती।कोई समय मृत्यु के साथ नहीं बल्कि मृत्यु अपने साथ समय को लेकर चलती है क्योंकि जब मृत्यु आती है तो जीवन का समय समाप्त हो जाता है। यही कारण है कि मृत्यु अपने साथ समय को लेकर चलती है और समय अपने साथ जीवन को लेकर चलता है। मृत्यु पहले समय को समाप्त करती है और समय जीवन को समाप्त करता है। मृत्यु तो मुफ्त में बदनाम है। समय ही जीवन को बनाता है और समय ही जीवन को खत्म करता है। समय एक प्रबल शक्ति है जो मृत्यु के अधीन रहकर ही काम करती है। संदेश हमारा मकसद है। लोगों को जीवन का महत्व बताना जीवन अनमोल है। इसे व्यर्थ ना जाने दे। इसे मानव जाति के कल्याण के प्रति समर्पित करें। यही मानव धर्म है। यही मानवता यही जीवन है।

Post a Comment

Previous Post Next Post